कुशीनगर, दिसम्बर 17 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के रायपुर ख़ास गांव के टोला मुसहरी में सफाईकर्मी नहीं होने से सफाई व्यवस्था लचर है। लोग आपस चन्दा एकत्रित करके मजदूरों से सफाई करा रहे हैं, तो कुछ अपने हाथ से सफाई कर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर बाद सोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें बताया जा रहा है कि रायपुर ख़ास के मुसहर टोली मे स्तिथि नालियां सफाई नहीं होने दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें लोगों ने बताया कि गांव में चन्दा एकत्रित करके सफाई कराई जा रही है। हालाकि हिन्दुस्तान अख़बार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि गांव के राजेश, रामाधार, रामप्यारे, जीउत भगत, लालजी, राजन भगत, सत्तन भगत आदि ने चंदा एकत्रित करके मुसहरी टोला में नालियों में सफाई किया गया। ब्लॉक के एडीओ पंचायत मोहन सिंह ने बताया...