दरभंगा, अप्रैल 11 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में लनामिवि के अंगीभूत कॉलेजों में शनिवार को भी शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।सीएम साइंस कॉलेज शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम झा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काला बिल्ला लगाकर अपने दायित्वों के निर्वहन का यह सिलसिला 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। 17 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए सभी कर्मचारी अपने हित से जुड़ी चिर प्रतीक्षित मांगों के समर्थन में लनामिवि मुख्यालय पर महासंघ के बैनर तले आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में भाग लेंगे। मौके पर सचिव अनुपम कुमार झा, प्रक्षेत्र के संरक्षक शमशाद अली, शिवशंकर झा, जीतेंद्र राम, गोपाल स...