बगहा, अगस्त 19 -- वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में तैनात वनपाल आशीष कुमार ने थाने में आवेदन सौंपा है। इसमें वनकर्मियों के साथ मारपीट करने सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाने के मामले में 34 नामजद और लगभग 350 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण आवेदन में कहा गया है कि 15 अगस्त की सुबह लगभग 11:30 बजे सूचना मिली कि भेड़िहारी में एक व्यक्ति को बाघ द्वारा मार दिया गया है। मैं वंनरक्षी कुंदन कुमार के साथ चौक पर पहुंचा। जहां मृत व्यक्ति के शरीर को लगभग 350 लोगों के द्वारा सड़क पर रखकर सड़क जाम किया गया था ।

भीड़ का व्यवहार पूछताछ में भीड़ में शामिल असामाजिक तत्व साजिश के तहत लगभग 34 नामजद और लगभग 350 से ज्यादा लोगों के द्वारा हम लोगों को पकड़कर गाली गलौज, मारपीट की गई। मौके प...