दरभंगा, मई 31 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। शहर के डीएम रोड स्थित एक होटल में शनिवार को बिहार राज्य दैनिक वेतनभोगी संघ की ओर से बिहार के पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री सह हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री को वन कर्मियों व आरके दत्ता, मुकेश महासेठ, कमलदेव सिंह व अन्य वन कर्मियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने कर्मियों की समाधान कराने का आश्वासन दिया। समारोह में मंत्री का स्वागत वार्ड 12 के पार्षद मुकेश महासेठ ने किया। इस दौरान मंत्री को कहा गया कि पौधरोपण की 14 महीने की मजदूरी बकाया है। यह भी पढ़ें- कर्मियों की समस्याओं का कराएंगे हल आरके दत्ता ने कहा कि मजदूरी नहीं मिलने से गरीब श्रमिकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति बनी हुई है।संघ के महासचिव कमलदेव ने मंत्री से कर्म...