मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बीआरएम कॉलेज, जो जिले का एकमात्र महिला कॉलेज है, आज गंभीर प्रशासनिक संकट से गुजर रहा है। शिक्षकेतर कर्मियों की भारी कमी के कारण कॉलेज की दैनिक कार्यप्रणाली बुरी तरह प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि, सीमित संख्या में उपलब्ध कर्मियों के भरोसे पूरे कॉलेज की प्रशासनिक, शैक्षणिक सहायक और स्वच्छता व्यवस्था चलाई जा रही है। कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में तृतीय वर्गीय (लिपिकीय) कर्मियों के कुल 11 स्वीकृत पद हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 6 कर्मी ही कार्यरत हैं। इसी तरह चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के 13 स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 6 कर्मी उपलब्ध हैं। यानी आधे से अधिक पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। इस स्थिति में कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था मात्र 6 तृतीय वर्गीय कर्मियों के भरोसे संचालित हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.