दरभंगा, मई 28 -- बिरौल। राजस्व कर्मचारियों की भारी कमी से बिरौल अंचल का काम-काज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब अंचल का कामकाज देख रहे कुल 6 राजस्व कर्मियों में से 5 को प्रखंड के पंचायत सचिव का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। ज्ञात हो कि अंचल में 25 हल्का और एक नगर पंचायत का कार्यभार है। इसे देखने के लिए मात्र 6 राजस्व कर्मचारी तैनात हैं। इनमें बंटी कुमार, हिमांशु कुमार, राजन कुमार, परवेज कुमार एवं श्रवण कुमार को पंचायत सचिव का भी प्रभार सौंपा गया है। दरअसल, बिरौल प्रखंड के सभी पंचायतों में कुल 8 पंचायत सचिव कार्यरत थे। इनमें से 5 पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने के बाद यह अतिरिक्त प्रभार राजस्व कर्मियों को दिया गया है। दोहरे प्रभार के कारण राजस्व कर्मी न तो अंचल का काम देख पा रहे हैं और न ही प्रखंड के पंचायतो का।ऐसी...