गोंडा, दिसम्बर 30 -- गोण्डा । जिले में भूमि की खरीद - फरोख्त में रजिस्ट्री ऑफिस का काम काफी अहम होता है। ये ना सिर्फ सरकार की आय का बड़ा स्रोत होता है बल्कि यह आम लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण काम माना जाता है। यहां जमीन की रजिस्ट्री के साथ-साथ पावर ऑफ अटॉर्नी, लीज का निबंधन, जमीन हस्तानांतरण, घर का एग्रीमेंट जैसे काम भी होते हैं। इसके बाद भी जिले की चारों रजिस्ट्री ऑफिस कर्मियों की कमी से जूझ रहे हैं । कार्यालय में वर्षों से नियुक्ति नहीं होने से आने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों की मानें तो एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कम से कम चार लिपिकों की तैनाती होनी चाहिए। जिसमे से सिर्फ एक कनिष्ठ सहायक निबंधक के भरोसे काम टिका है। इससे कर्मचारी के छुट्टी पर जाने पर सारे काम ठप से हो जाते हैं। सरकार के राजस्व को बढ़ाने मे...