जमशेदपुर, जून 14 -- जमशेदपुर। तेली साहू समाज, साकची क्षेत्र, जमशेदपुर द्वारा सिद्धगोड़ा स्थित सूर्या मंदिर टाउन हॉल में आयोजित कर्मा महोत्सव 2026 श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि तथा भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा एवं राजिम माता की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार मुखियाओं एवं महिला प्रतिनिधियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया...