देवघर, मई 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। शिल्पग्राम ऑडिटोरियम देवघर में बुधवार को मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी देवघर डॉ.वीणा कुमारी टुडू द्वारा जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। जिसका उ‌द्घाटन जिप अध्यक्ष किरण कुमारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान डीएओ ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित एवं देवघर जिला में सुखाड़ से निपटने के लिए वैकल्पिक फसल योजना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई तथा अगामी मौसम के पूर्वानुमान के आलोक में कम वर्षा होने की स्थिति में वैकल्पिक फसल योजना के तहत् अल्प अवधि वाले फसल लगाने की सलाह दिया गया। साथ ही मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनारे के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग प्रणाली एवं जिला को दलहन उत्पादन में आत्...