सासाराम, जून 8 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) रोहतास के तत्वावधान में शारदीय खरीफ महाभियान 2026 के तहत सोमवार को फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी प्रभाकर कुमार व जिला उद्यान पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण पर जागरूक कियाकार्यक्रम का उद्देश्य उद्घाटन सत्र में अधिकारियों ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामाकांत ने प्रसार कर्मियों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में विस्तार से जान...