एटा, फरवरी 26 -- कर्मयोगी भारत योजना के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण लेने में पंचायती राज विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। विभाग की इस सक्रियता ने जिले के अन्य विभागों के लिए भी एक मिसाल पेश की है। जिलें में पंचायती राज विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने कर्मयोगी भारत योजना में अभूतपूर्व तत्परता दिखाई है। गुरुवार को डीपीआरओ मोहम्मद राशिद ने बताया कि पंचायती राज विभाग एटा में कुल 1200 अधिकारी और कर्मचारी हैं। इनमें से 850 से अधिक अधिकारी, कर्मियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण कराके कुल पांच विषयों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके साथ ही प्रमाण पत्र डाउनलोड किया है। उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार प्रत्येक कर्मी को न्यूनतम पांच कोर्स का ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर उनके प्रमाण पत्र डाउनलोड ...