जौनपुर, अप्रैल 6 -- जलालपुर। सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन कार्यालय पर रविवार को समूह की महिलाओं के साथ जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने बैठक की। उन्होंने समूह की महिलाओं को कर्मयोगी पोर्टल से जुड़ने और प्रशिक्षण लेने के लिए कहा। सभी महिलाओं को समूह से जुड़ने तथा समूह के उत्पाद को सरकार द्वारा बनाए गए सरल पोर्टल के माध्यम से बाजार में उतारने के लिए प्रोत्साहित किया गया। खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने महिलाओं से कहा कि आप लोग समय निकालकर खुद को आगे बढ़ा सकती हैं। अध्यक्षता सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष जफरून एजाज ने किया। इस मौके पर ब्लॉक मिशन मैनेजर संगीता मौर्या, समूह सखी इंदुबाला विश्वकर्मा, कामना देवी, सीमा, ज्योति गुप्ता, उर्मिला आनंद, चन्दा देवी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.