चंदौली, फरवरी 14 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर पर बनी पुलिया की ईंट की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। यह पुलिया चकिया-चंदौली मार्ग पर पखनपुरा और विशुनपुरा गांव के बीच स्थित है। रेलिंग के कई हिस्सों में ईंटें टूटकर गिर चुकी हैं। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय ग्रामीण जफीर अहमद मेराज अहमद जयप्रकाश तिवारी अशोक यादव ने बताया कि पुलिया की रेलिंग लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। लेकिन हाल के दिनों में इसकी हालत और बिगड़ गई है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन और देखरेख के अभाव में ईंटें ढीली होकर गिरने लगी हैं। पुलिया संकरी होने के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन एक साथ होने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रेलिंग के टूटे होने से वाहन फिसलकर नहर में गिर सकते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.