चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली, संवाददाता । जिले के किसानों की सिंचाई संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व सांसद रामकिशुन बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरवन क्षेत्र के किसानों की सिंचाई के लिए अदसड़ और चारी में 50-50 क्यूसेक क्षमता के दो लिफ्ट कैनाल कर्मनाशा नदी पर लगाए गए थे। लेकिन 12 साल बाद भी इसे चालू नहीं गया। कैनाल जब भी चालू होता है तो पाइप फट जाती है। इसको जनहित में चालू करना अति आवश्यक है। ताकि नरवन क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। इसपर जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभागों से शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अमड़ा में प्रस्तावित 132 विद्युत सब स्टेशन का अभी भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। आज भी बरहनी ब्लॉक के गांवों को विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.