हरिद्वार, दिसम्बर 21 -- सिडकुल क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक कर्मचारी से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित विशाल गुप्ता निवासी सिसावा रोजा शाहजहांपुर हाल निवासी डैंसो चौक सिडकुल ने बताया कि 18 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह शिवशक्ति कंपनी से लौट रहे थे। प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर मोबाइल पर बात करते समय स्पोर्ट्स बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और अचानक मोबाइल झपट लिया। विरोध करने पर युवकों ने धक्का दिया और फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...