विकासनगर, जून 28 -- दीपक मोहल खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, क्वांसी के प्रांगण में रविवार को संगठन का पहला सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक श्रद्धा के साथ जय महासू देवता के जयघोष के साथ किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- कर्मचारी सम्मेलन में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कियासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सम्मेलन के दौरान सदस्यों द्वारा खत के सर्वांगीण विकास पर अत्यंत गहन और सार्थक चर्चा की गई। समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मुख्य रूप से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और पूर्ण नशा मुक्ति जैसे ...