कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक सदस्य की पुण्यतिथि मनाई
पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग के सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के संस्थापक सदस्य, कर्मचारियों के मसीहा संघर्ष के पुरोद्धा स्वर्गीय ठाकुर बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने संस्थापक सदस्य स्वर्गीय ठाकुर बीएन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोषागार, कृषि विभाग, सिंचाई, बाढ़ खण्ड, नलकूप, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न घटक संघ के सम्मानित पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने विचार गोष्ठी में स्वर्गीय ठाकुर वीएन सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए और कर्मचारियों में आपसी सद्भावना स्थापित करने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर पेंशनर्स ने दी श्रद्धांजलि वर्तमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.