पलामू, दिसम्बर 8 -- मेदिनीनगर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की पलामू यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक पेंशनर भवन में रविवार को हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभु राम व संचालन महासचिव अशोक कुमार ने किया। बैठक में संघ के महाधिवेशन को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महाअधिवेशन बेतला नेशनल पार्क के म्यूजियम हॉल में संपन्न होगा। इसे तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र जिला कार्यकारिणी एवं प्रखंड प्रतिनिधियों का संबोधन, दूसरा सत्र राज्य कमेटी का संबोधन और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मान, तीसरा सत्र प्रबुद्ध जनों का संबोधन के साथ अधिवेशन समाप्ति के बाद अपराह्न 3 बजे से वन भोज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.