दरभंगा, फरवरी 6 -- लहेरियासराय। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को शांतिपूर्ण धरना दिया गया। वे राजस्व विभाग द्वारा अपने ही निर्णय का कार्यान्वयन नहीं करने की आरोप लगा रहे थे। राजस्व कर्मचारियों के सचिव नीतीश कुमार ने बताया कि हमारी 17 सूत्री मांगों को मान लिया गया, पर कार्यान्वयन नहीं किया गया। इस अवसर पर रैली निकाली गई, जिसकी अध्यक्षता भोला यादव एवं अमित कुमार ने हिमांशु शर्मा, संजीव भारती, खुशबू कुमारी, वीरेंद्र कुमार पासवान, मन्टन सैनी, राहुल कुमार, नवनीत कुमार, संदीप कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...