प्रयागराज, जुलाई 12 -- उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की मंडलीय सभा रविवार को प्रयागराज जंक्शन के सामने स्थित एक होटल में आयोजित हुई। वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सभा की शुरुआत हुई। रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न शाखाओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा में कर्मचारियों की पुनर्संरचना (रिस्ट्रक्चरिंग), विभिन्न कार्यस्थलों पर पेयजल की व्यवस्था, लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में कथित रूप से मशीनों से गलत परिणाम दिखाए जाने, स्टेशन और रनिंग स्टाफ के लिए वाहन स्टैंड की व्यवस्था तथा गोविंदपुरी स्टेशन स्थित जीएमसी में गाड़ी की प्रतीक्षा के दौरान लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के बैठने के लिए शेड उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। संघ पदाधिकारियों ने इन समस्याओं को गंभीर बताते हुए संबंधित ...