शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ (सं.) का कार्यकारिणी विस्तार एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम बुधवार को पुराना जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित कर शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार वर्मा और मो. रईस खां, जिला मंत्री पद पर डॉ. प्रशांत सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर नितिन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह और प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.