समस्तीपुर, जनवरी 31 -- समस्तीपुर, हिसं। समस्तीपुर मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंडल के मान्यता प्राप्त कर्मचारी यूनियन इसीआरइयू के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान रेल प्रशासन व कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों के बीच कई गंभीर मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान दोनों ओर से सहयोगात्मक माहौल होने के कारण अधिकांश मुद्दे पर आपसी सहमति बनी। जबकि शेष मुद्दों का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक सनी सिन्हा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक कुमार सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुये डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि रेल मंडल में कार्यरत कर्मच...