कर्मचारी संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
लखनऊ, अप्रैल 9 -- कर्मचारी संगठनों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, लोक निर्माण विभाग में गत दिवस विभिन्न कर्मचारी संगठनों की अहम बैठक में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया। बैठक का आह्वान उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने किया था।सभी वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी संगठनों की लगातार उपेक्षा हो रही है। पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन में देरी, रुके हुए महंगाई भत्ते और अन्य भत्तों की बहाली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने तथा मानव संपदा और कर्मयोगी योजना के नाम पर कर्मचारियों के उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर आक्रोश जताया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.