लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता पुरानी पेंशन लागू करे, 8वें वेतनमान का लाभ, संविदा आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स एकजुट हुए। इस दौरान बिजली का निजीकरण का विरोध करने, विद्यालयों के विलय करने के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि बीएन सिंह की प्रतिमा पर आउटसोर्स संविदा, कर्मचारी, शिक्षक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर्स इकट्ठा होकर जिलाधिकारी प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा। सभा में अमरनाथ यादव, एसपी सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.