आदित्यपुर, मई 31 -- आदित्यपुर। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कोल्हान स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के अधिकार क्षेत्र का जबरन हनन किए जाने के विरोध किया गया। बैठक राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में 10 जून को नेपाल हाउस के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिए जाने का समर्थन किया गया। निर्णय लिया गया कि कोल्हान से सैकड़ों कर्मचारी नेपाल हाउस के समक्ष प्रदर्शन में भाग लेंगे। जिसमें घाटशिला, गालूडीह, चाईबासा, राजनगर, चालियामा, मुसाबनी ,जमशेदपुर, आदित्यपुर व चांडिल से कर्मचारी भाग लेंगे. बैठक में प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, शिवचरण डे, दुर्गा चरण मांझी, कविंद्र झा, नवीन राय, अरविंद कु...