कानपुर, नवम्बर 4 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रदेश के नगर निकाय कर्मचारियों का क्रमिक अनशन 17वें दिन भी जारी रहा। दस सूत्री मांगों को लेकर कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुन्ना हजारिया, नरेंद्र खन्ना, उमाकांत शर्मा, सुधाकर मिश्र और अमरनाथ आदि पदाधिकारी लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में क्रमिक अनशन पर बैठे। प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्र (कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री) ने नगर विकास विभाग की ओर से लंबित समस्याओं पर कोई सकारात्मक निर्णय न लिए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समय रहते मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश भर में कार्यबंदी भी शुरू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.