प्रयागराज, सितम्बर 26 -- कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने 29 सितंबर को धरना देने का निर्णय लिया है। शनिवार को जारी अपील में जीपीडब्लूए, एनसीसीपीए और यूएफओपीडब्लूए के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स की जायज समस्याओं की शासन लंबे समय से अनदेखी कर रहा है। संगठनों के अनुसार, 29 सितंबर को सुबह 11 बजे धरनास्थल पर केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी एवं पेंशनर जुटेंगे। इसके बाद शाम चार बजे प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। अपील में आरएस वर्मा, सुभाष पाण्डेय, रिशेश्वर उपाध्याय, राजेश यादव और योगेन्द्र पाण्डेय आदि के नाम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पेंशनर्स 29 को धरना देकर सौंपेंगे 12 सूत्रीय मांगपत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...