सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई का 12वां द्विवार्षिक अधिवेश एवं नई कार्यकारिणी का चुनाव 20 मार्च को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित है। यह जानकारी परिषद के जिला मंत्री शिवाकांत पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में डीएम, एसपी, सीडीओ, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, सीएमएस, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत, प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्र, उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर संघ के प्रदेश अध्यक्ष धन्नजय त्रिपाठी, मातृ शिशु कल्याण कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा पासवान उपस्थिति रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...