कानपुर, जनवरी 3 -- चकेरी, संवाददाता। रेलबाजार में एक सिलाई कारखाना मालिक ने आरोप लगाया है कि उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी ने पूरे कारखाने में कब्जा कर लिया है। जब मालिक ने विरोध किया तो उसने अपने परिवार के साथ मिलकर धमकाकर एक लाख की रकम वसूल ली। साथ ही सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने एसीपी के आदेश पर रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रेलबाजार के सुजातगंज नई बस्ती निवासी जमील अहमद के अनुसार उन्होंने कुछ साल पहले सुजातगंज में एक सिलाई कारखाना लगाया था। जिसे उनका बेटा मोहम्मद कफील चलाता था। कारखाने में ही बुनकर नगर निवासी मोहम्मद नफीस काम करता था। जनवरी 2025 में बेटा कफील नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया। पीड़ित की ज्यादा उम्र और कैंसर होने के चलते कारखाना संचालित करने में परेशानी होती थी। इस पर उन्होंने कर्मचारी नफीस से कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.