नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। गांधी नगर इलाके में कपड़े की एक दुकान के कर्मचारी द्वारा लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नोएडा सेक्टर-50 निवासी सुनील गुगनानी की राम नगर की नेता जी गली में कपड़ों की दुकान है। उनकी दुकान पर दो साल से ओम साहनी काम कर रहा था। 20 फरवरी को मालिक ने उसे 20 शर्ट चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी के कपड़े बाजार के अन्य दुकानदारों को बेचता रहा है। आरोप है कि पिछले आठ महीनों में उसने करीब 4500 से अधिक शर्ट बेच दीं, जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी ने दो दिन में रकम लौटाने का वादा किया था और इसका वीडियो भी बनाया गया, लेकिन उसने रकम नहीं दी। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.