मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव और बीआरएबीयू के कर्मचारी राघवेंद्र कुमार ने गुरुवार को कुलपति को आवेदन देकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि विवि में परिनियम के नियम के अनुसार प्रमोशन तो दिया गया, लेकिन उसके अनुसार वेतन वृद्धि नहीं की गई। वेतन के अलावा पे फिक्सेशन भी नहीं किया गया है। उन्होंने वीसी से मांग की है कि हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में वेतन दिया जाए। ऐसा नहीं होने पर पांच अगस्त को आमरण अनशन पर बैठेंगे। इसपर बात नहीं बनी तो 15 अगस्त को विवि में आंबेडकर की प्रतिमा के सामने आत्मदाह कर लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...