गोंडा, अप्रैल 16 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल परिसर में वेंटीलेटर खराब होकर शोपीस बन गए हैं। वह रखे-रखे धूल खा रहे हैं लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। वहीं वेंटीलेटर संचालकों के वेतन पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि खराब वेंटीलेटर से ही यहां जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) बीमारी से लड़ने की तैयारी है। जेई से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए बनाए गए पीआईसीयू (पीकू) वार्ड के सारे वेंटीलेटर खराब पड़े हैं। वेंटीलेटर संचालकों से दूसरा काम लिया जा रहा है। कोई ईसीजी मशीन चला रहा है तो कोई स्टाफ नर्स के काम में हाथ बंटा रहा है। जेई से प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कालेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल परिसर में ही पीकू वार्ड बनाया गया है। पीकू वार्ड में अत्याधुनिक उ...