मुजफ्फर नगर, जनवरी 13 -- कस्बे के एक रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारी का शव रेस्टोरेंट के पीछे गंदे पानी के ड्रोनेज को बनाये गए गड्ढे में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया।परिजनों की मांग पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बें के गोल्डन टाउन रेस्टोरेंट में मीरापुर के मौहल्ला कबुलपुरा निवासी अनुराग गुप्ता (32 वर्ष) पुत्र अनिल गुप्ता काम करता था।सोमवार की शाम करीब 6 बजे कर्मचारी अनुराग अचानक लापता हो गया था। रेस्टोरेंट कर्मचारियों द्वारा उसको तलाश किया गया, तो देर शाम कर्मचारी अनुराग गुप्ता का शव रेस्टोरेंट के पीछे गंदे पानी के ड्रोनेज के लिए बने गड्ढे में पड़ा मिला। जिस पर अन्य कर्मचारियों ने उसे गड्ढे से बाहर निकाला और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए,परिज...