वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। बीएचयू के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. ओम शंकर ने कहा कि मैंने कर्मचारी का प्रमोशन नहीं किया तो मेरे खिलाफ जांच बैठा दी गई। विभागाध्यक्ष रहने के दौरान एक कर्मचारी के प्रमोशन का दबाव बनाया जा रहा था, मैंने कुछ सवाल पूछे तो उसे बैक डोर से प्रमोशन दे दिया गया और मेरे खिलाफ जांच बैठा दी गई। इतना ही नहीं बीएचयू में ओपीडी पर्ची शुल्क का रेट बढ़ाने का मैंने विरोध किया तो इस मामले में भी मेरी जांच शुरू कर दी गई। बुधवार को अपने चेंबर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रो. ओमशंकर ने यह आरोप लगाया। जांच कमेटी के समक्ष अपना बयान दर्ज नहीं कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो सीसीएस रूल बीएचयू में लागू ही नहीं हुआ है। उसी के अधीन मेरे खिलाफ जांच बैठाई गई है। इसका मतलब यह है कि यह कमेटी भी सही नहीं है। ऐसे में इस कमेटी के सामने...