वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना में बुधवार को बरेका कर्मचारी परिषद के साथ प्रशासन की बैठक हुई। इसमें कर्मचारी कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण और उनकी संतुष्टि संस्थान की प्रगति का आधार है। उन्होंने प्रशासन तथा कर्मचारियों के मध्य निरंतर संवाद और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा उनके व्यवहारिक एवं त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार तथा...