फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगला भाऊ में चिकित्सक के अलावा कई कर्मचारी गायब मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मो फारूख ने नगला भाऊ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजेंद्र यादव एवं अन्य कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल डाक्टर समेत सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...