नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- महंगाई के बीच राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।अब 60% हुआ महंगाई भत्ता राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कार्मिकों को सीधा फायदा मिलेगा।7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस निर्णय का लाभ करीब 7.02 लाख कर्मचारियों और 5.44 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इसके अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.