सीवान, मार्च 6 -- सीवान,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के सीवान जंक्शन के समीप स्थित एक वर्कशॉप में एक ग्राहक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बता दे कि आवेदनकर्ता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी रजनीश कुमार सिंह ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया है कि उन्होंने 9 नवंबर 2025को अपनी गाड़ी मरम्मत के लिए वर्कशॉप में दी थी। वर्कशॉप की ओर से गाड़ी ठीक करने के लिए दो महीने का समय लिया गया। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी गाड़ी पूरी तरह तैयार नहीं हुई, जिस पर कर्मियों द्वारा अतिरिक्त 10 दिन का समय और मांगा गया। आवेदन में कहा गया है कि 2 मार्च को गाड़ी में लगे जीपीएस ट्रैकर के माध्यम से उनके मोबाइल पर वाहन की लोकेशन किसी अन्य स्थान की दिखाई देने लगी...