कर्मचारियों ने सीडीओ से मिलकर बताई समस्याएं
गाजीपुर, मई 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नवागत सीडीओ आलोक प्रसाद से सोमवार को मिला। उन्होंने कर्मचारियों के समस्याओं सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व शासनादेश के अनुसार कर्मचारियों की समस्या के निस्तारण के लिए, कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संगठन के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए हर समस्याओं को नियम सम्मत निस्तारित करने का अश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, मान्धाता सिंह, अभय सिंह, बृजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नवागत सीडीओ से मिला कर्मचारी प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.