फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी और टालमटोल की नीति अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला उप प्रधान महेंद्र माडोतिया ने की, जबकि संचालन दिनेश पाली ने किया। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2007 से ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार गांवों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी कर्मचारी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रद...