दरभंगा, मई 21 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर बुधवार को अंगीभूत कॉलेजों के स्थायी शिक्षकेतर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। विवि प्रशासन से वार्ता के बाद फिलहाल अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा नहीं की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वार्ता के अनुरूप क्रियान्वयन नहीं होने पर हड़ताल की घोषणा कभी भी की जा सकती है। यह भी पढ़ें- बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरनाधरना-प्रदर्शन का आयोजन बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत यह धरना-प्रदर्शन किया गया। हालांकि विवि में इससे पूर्व से ही प्रक्षेत्रीय संघ की ओर से चरणबद्ध आंदोलन का क्रम जारी था। बुधवार को विवि अंतर्गत चारों जिलों के अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारी सुबह से ही जुटने लगे...