बलिया, अप्रैल 9 -- नगरा। ब्लॉक के रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मियों ने गुरुवार को बीडीओ अभिनेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों का कहना है कि पांच माह से मानदेय तथा एक साल से ईपीएफ नहीं मिला है। इससे परिवार की आजिविका तथा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कहा कि शासन की ओर से मनरेगा समेत फार्मर रजिस्ट्री, क्राप सर्वे, मतदाता सत्यापन जैसे कई कार्य करायें जा रहे हैं। हालांकि मूलभुत सुविधाएं जैसे मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप का डॉटा का खर्च भी खुद से उठाना पड़ता है। इस मौके पर धर्मराज सिंह, सुमित सिंह, जयशंकर प्रसाद, अभिषेक मिश्र, संतोष शर्मा, रज्जन राम, सन्तोष राजभर, मुक्तिनाथ, माधुरी वर्मा, विवेक सिंह, चंद्रभान, श्री निवास, रहीम अंसारी आदि थे।

हिंदी हि...