कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को किया सम्मानित
प्रयागराज, मई 29 -- तीन साल बेमिसाल के सफल आयोजन पर नगर निगम के कर्मचारियों ने महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के बाद नगर आयुक्त साईं तेजा को सम्मानित किया। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों की समस्या पर दो महीने के अंतर पर संवाद करने का आश्वासन दिया। अरविन्द त्रिपाठी, कमल कुश्वाहा, धर्मराज, शरद श्रीवास्तव, नितिन, अंजली, अमिता दुबे, आरती, शिल्पी कुमारी, नीरज कुश्वाहा, गौरव जायसवाल, धनंजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.