पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पूरनपुर।जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने दिव्यांग के घर से दूर टोंटी लगा दी। दिव्यांग गृहस्वामी ने कर्मचारियों का विरोध किया। आरोप है कि कर्मचारियों संग अभद्रता की। दिव्यांग ने डीएम से शिकायत की है।तहसील क्षेत्र के गांव जगतपुर के रहने वाले पंकज कुमार सिंह ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि वह निजी संस्था का प्रबंधन कर रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में कनेक्शन किया गया। ठेकेदार के कर्मचारियों ने कनेक्शन के बाद पानी की टोंटी घर से दूर सड़क किनारे लगा दी। जब पंकज कुमार सिंह ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की। पंकज ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.