बिजनौर, जनवरी 6 -- मंगलवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कलक्ट्रेट परिसर में धरना कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में पेंशन को गैर अंशदायी एवं गैर वित्त पोषित बताये जाने वाले क्लॉज एफ 03 तथा वित्त विधेयक 2025 में तिथि के आधार पर पेंशनर्स में भेदभाव उत्पन्न करने वाले प्राविधानों का विरोध किया गया। मौके पर सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के उप महासचिव मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष लक्खी सिंह, जिला सचिव अंकित कुमार कपासिया, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवध्यान सिंह, जिला मंत्री योगेश्वर सिंह, उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह, सचिव आरिफ मलिक, महेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...