बरेली, मई 30 -- होटल कर्मचारियों ने ग्राहकों का महत्वपूर्ण डाटा चोरी कर लिया और डिलीट कर लिया। इस मामले में थाना बारादरी में दो कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट होटल रमाडा एनकोर के एचआर पवन जोशी ने थाना बारादरी में कर्मचारी फरीद खान और मोहम्मद साजिद अंसारी पर दर्ज कराई है। आरोप है कि होटल कर्मचारी फरीद खान 13 मई को बिना सूचना नौकरी छोड़कर चला गया। जांच के दौरान पता चला कि उसने ग्राहकों से जुड़ी गोपनीय जानकारी एवं महत्वपूर्ण व्यावसायिक डाटा अपने पास कॉपी कर लिया और सिस्टम से कई फाइलें डिलीट कर दीं। उनका आरोप है कि मोहम्मद साजिद अंसारी ने भी इस षड्यंत्र में सहयोग किया है। यह भी पढ़ें- कर्तव्यहीनता व अनुशासनहीनता के आरोप में लिपिक बर्खास्त बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कार का शीश...