नोएडा, जून 24 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में आउटसोर्स कर्मचारियों हड़ताल जारी है। 10 वें दिन कर्मचारियों ने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाई। वहीं, जिला प्रशासन व संस्थान प्रबंधन ने हड़ताल खत्म करने के लिए कई घंटें बातचीत की, लेकिन शाम 8 बजे तक कोई परिणाम नहीं निकल सका। यह भी पढ़ें- दो माह के बकाया वेतन पर अड़े सफाईकर्मी, तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल हड़ताल का कारण बता दें कि जिम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों की 15 जून से हड़ताल चल रही है। वह स्थाई नौकरी की मांग को लेकर अडिग है। सभी ने कोविड के समय अपनी जान की परवाह किए बिना परिवार से दूर रहते हुए सेवाएं दी। उस दौरान उन लोगों को आश्वासन दिया गया था, कि सभी को स्थाई किया जाएगा। अब वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। 15 जून से शुरू हुई ...