लखनऊ, फरवरी 3 -- जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश में करीब 47 हजार कर्मचारियों का वेतन रोके जाने, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। ऐसे शासनादेश से उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार करने की मांग महासंघ ने सरकार की है। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय एवं कार्यकारी महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि कर्मचारियों को संपत्ति का ब्योरा दाखिल करने के लिए निर्धारित तिथि 31 जनवरी को आगे बढ़ाया जाए। अनुरोध किया है कि फरवरी तक संपत्ति का ब्योरा दर्ज कराने की अनुमति दी जाए। नेताओं ने कहा कि जिन कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। उसमें अधिकतम कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी, अल्पशिक्षित हैं, जो कि ऑनलाइन व्यवस्था में दक्ष नहीं हैं। वहीं, संपत्ति का विवरण न दे पाने का कारण सभी कर्मच...