कर्मचारियों को मिले अर्जित अवकाश का नकदीकरण
बरेली, मई 5 -- शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली ने माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाबो देवी को पत्र लिखकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को तीन सौ दिनों के अर्जित अवकाश का नकदीकरण किए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वर्षों तक सेवा देने के बावजूद उन्हें इस सुविधा से वंचित रखा जाता हैं, जो कि पूरी तरह अन्यायपूर्ण एवं भेदभावपूर्ण है। साथ ही उन्होंने बीएड धारक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति करने की भी मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.