लखनऊ, नवम्बर 7 -- दीपावली से पहले राज्य सरकार ने शनिवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (डीआरए) की बढ़ी दर घोषित कर दी है। कर्मचारियों और पेंशनधारकों को अब 63 फीसदी डीए और डीआरए मिलेगा। डीए और डीआरए की यह बढ़ी दरें एक जुलाई से प्रभावी होंगी। इस आदेश का लाभ तकरीबन 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगा। नवंबर के वेतन के साथ बढ़े डीए व डीआरए का लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- यूपी के 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट; महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 63 फीसदी हुआडीए और डीआरए की बढ़ी दरें इस आदेश के दायरे में सभी पूर्णकालिक नियमित राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों व यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों के अलावा पें...